Homeझारखंडझारखंड के 30 मजदूरों ने लगाई वतन वापसी की गुहार, तीन साल...

झारखंड के 30 मजदूरों ने लगाई वतन वापसी की गुहार, तीन साल पहले गए थे मलेशिया

Published on

spot_img

रांची: झारखंड के 30 प्रवासी मजदूरों ने भारतीय दूतावास से सोशल मीडिया में रविवार को वीडियो जारी कर मजदूरों ने बकाया तीन महीने की राशि दिलाकर अपने घर वापसी की गुहार लगाई है।

मजदूरों का कहना है कि तीन साल पहले एजेंट के जरिए वे मलेशिया पहुंचे थे। मलेशिया में वे तीन साल के एग्रीमेंट पर लीड मास्टर इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन एसडीएन बीएचडी कंपनी में मजदूरी कर रहे थे और उनका तीन महीने का मजदूरी भी बकाया है।

मजदूरों की समस्या सरकार तक पहुंचाने वाले सिकंदर अली ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है कि जब दलालों के चक्कर में पड़कर यहां के लोग विदेश में फंस जाते हैं।

मलेशिया में फंसे मजदूर …

मलेशिया में जो मजदूर फंसे हैं, उसमें हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत चानो निवासी जगलाल महतो, गोविंद महतो, चेतलाल महतो, भुनेश्वर महतो, मनोज महतो, लीलो महतो, मंगरो निवासी सुरेश महतो, रखवा निवासी गिरघारी महतो, भेलवारा निवासी प्रकाश महतो, संपमरवा निवासी तिलेश्वर महतो, टूटकी निवासी प्रदीप महतो,बोकारो जिले के गोमियां प्रखंड अंतर्गत तिसकोपी के रोहित महतो,

प्रेमलाल महतो, दशरथ महतो, केशु महतो, बासुदेव महतो, विश्वनाथ महतो, बड़की सीधाबारा के पुनीत महतो, प्रेमचंद महतो, चिलगो के टुकामन महतो, नावाडीह प्रखंड के महुआटांड़ निवासी भुनेश्वर कुमार, दुलारचंद महतो, झरी कुमार,गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड अंतर्गत खेतको निवासी बिनोद महतो, बासुदेव महतो, रामेश्वर महतो, बुधन महतो, डुमरी प्रखंड के मंगलूहार निवासी बुधदेव प्रसाद, सेवाटांड़ के देवानंद महतो, घुटवाली के बिनोद महतो शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में केंद्र सरकार की पहल पर अफ्रीकी देश माली से झारखंड के हजारीबाग और गिरिडीह जिले के 33 प्रवासी मजदूर वापस लौटे हैं।

spot_img

Latest articles

घाटशिला में कल्पना सोरेन का धमाकेदार रोड शो! भीड़ ने लगाए “झामुमो जिंदाबाद” के नारे

Ghatsila Assembly by-election: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में रविवार को झारखंड...

11 साल बाद गाजा युद्ध में शहीद हुए IDF अधिकारी के शव की वापसी

Internation News: हमास ने रविवार को 2014 गाजा युद्ध में शहीद हुए इजरायली सैनिक...

दिल्ली में जहर बन चुकी हवा!, AQI 400 पार, इंडिया गेट पर विरोध-प्रदर्शन

New Delhi: राजधानी दिल्ली एक बार फिर जहरीली हवा की चपेट में! रविवार को...

खबरें और भी हैं...

घाटशिला में कल्पना सोरेन का धमाकेदार रोड शो! भीड़ ने लगाए “झामुमो जिंदाबाद” के नारे

Ghatsila Assembly by-election: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में रविवार को झारखंड...

11 साल बाद गाजा युद्ध में शहीद हुए IDF अधिकारी के शव की वापसी

Internation News: हमास ने रविवार को 2014 गाजा युद्ध में शहीद हुए इजरायली सैनिक...