झारखंड में कोरोना के 301 एक्टिव मामले, 16 ज़िले कोरोना मुक्त

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना की रफ्तार एक बार फिर से बढ़ने लगा है। राज्य में सबसे अधिक 47 नए केस रांची में मिले हैं।

हालांकि राज्य के 16 जिलों में कोरोना के एक भी मरीज नहीं मिले हैं। बावजूद राज्य में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है।

शनिवार को सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से मात्र 94 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य के आठ जिले में कोरोना के 65 नए मरीज मिले हैं।

राज्य में कोरोना के सक्रिय 301 मामलों में सबसे अधिक 196 रांची में सक्रिय हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 47, बोकारो से एक, देवघर से एक, धनबाद से चार, पूर्वी सिंहभूम( जमशेदपुर) चार, गिरिडीह से एक, कोडरमा से दो और सिमडेगा से पांच मरीज शामिल है।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 34 हजार, 901 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

राज्य में कुल दो करोड़, 12 लाख, 94 हजार, 295 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 301 सक्रिय केस मिले।

कोरोना से चार लाख, 29 हजार, 285 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 315 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.70 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।

Share This Article