National Lok Adalat रांची में 41 हजार मामलों का हुआ निपटारा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के सिविल कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत में 41 हजार से अधिक मामलों का निष्पादन किया गया।

साथ ही 45 करोड़ 22 लाख तीन हजार 397 रुपये की वसूली की गयी। इसमें प्रीलिटिगेशन एवं लिटिगेशन वाद का निष्पादन शामिल है।

इसके पूर्व राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन शनिवार कान्फ्रेंस हॉल में सम्पन्न हुआ।

उदघाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में न्यायायुक्त अरूण कुमार राय, प्रधान न्यायाधीश रिशिकेश कुमार, सुधांशु कुमार शशि, डालसा सचिव कमला कुमारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। मौके पर न्यायायुक्त ने कहा कि वादों के निष्पादन के लिए अधिवक्ताओं की भागीदारी बहुत ही आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि बार के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाये। इस मौके पर कई अधिवक्ता, अधिकारी सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।

Share This Article