दिल्ली में खुला AJSU पार्टी का कार्यालय, सुदेश महतो ने किया उद्घाटन

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि झारखंड परिचय को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के लिए पार्टी प्रतिबद्ध है।

हमारी पार्टी झारखंड की राजधानी से लेकर देश की राजधानी तक आम जन को अपनी बात रखने का माध्यम बनेगी।

महतो बुधवार को दिल्ली में आजसू पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड के जो लोग दिल्ली में रहते या अपनी समस्याओं और कार्यों को लेकर यहां आते, उनके साथ यह कार्यालय जुड़ाव और संवाद का माध्यम बनेगा।

इस कार्यालय के माध्यम से झारखंड की समस्याओं एवं जनमुद्दों की चर्चा अब देश की राजधानी दिल्ली में की जाएगी।

आजसू पार्टी दूरगामी सोच के साथ आगे बढ़ रही है

कार्यालय उद्घाटन को लेकर आजसू पार्टी के उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चौधरी ने सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता के बीच आजसू पार्टी का विश्वास एवं जनाधार निरंतर बढ़ रहा है।

यही कारण है कि आज हम झारखण्ड से लेकर दिल्ली तक अपनी आवाज़ को बुलंद कर रहें। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी दूरगामी सोच के साथ आगे बढ़ रही है।

उद्घाटन समारोह में हाल ही में आजसू पार्टी का दामन थामने वाले तथा दिल्ली विश्वविद्यालय अंतर्गत मिरांडा हाउस कॉलेज की प्रो कामिनी कुमारी दास, डॉ अनुपम अग्रवाल, अम्बुज जायसवाल, शैलेंद्र यादव, अवनीश कुमार सहित कई अन्य शिक्षाविद् मौजूद रहें।

इसके अलावा झारखंड आंदोलनकारी प्रो संजय बसु मल्लिक, केंद्रीय महासचिव लंबोदर महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष उमाकांत रजक एवं कुशवाहा शिवपूजन मेहता आदि उपस्थित थे

Share This Article