CM हेमंत सोरेन ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ की वीडियो कांफ्रेंसिंग, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर की प्लेन के नाइट हाल्ट की मांग

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बात की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर प्लेन के नाइट हाल्ट की व्यवस्था नागर विमानन मंत्रालय करे, ताकि अहले सुबह यहां के यात्रियों को उड़ान की सुविधा प्राप्त हो सके।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने रांची एयरपोर्ट पर अलग से टैक्सी लेन का निर्माण करने और बंगाल, बिहार और रायपुर से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी बढ़ाने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे तथा अन्य उपस्थित थे

केंद्रीय मंत्री ने इस पर उचित निर्णय लिये जाने का भरोसा मुख्यमंत्री को दिया है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री से एटीएफ पर वैट का प्रतिशत कम करने, नागर विमानन मंत्रालय और रांची एयरपोर्ट के बीच होने वाले एमओयू को गति देने तथा देवघर स्थित नवनिर्मित एयरपोर्ट के पहुंच पथ का तेज गति से निर्माण कराने का आग्रह किया।

इस मौके पर दुमका और धालभूमगढ़ एयरपोर्ट के संबंध में भी विचार-विमर्श हुआ। वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, कार्मिक विभाग की प्रधान सचिव वंदना डाडेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे तथा अन्य उपस्थित थे।

Share This Article