झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय की अध्यक्षता में दिल्ली में होगी कांग्रेस के नेताओं की बैठक

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की बैठक बुलायी गयी है।

यह बैठक दिल्ली में 31 मार्च को होगी। प्रदेश कांग्रेस के नेता 30 मार्च को दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

बताया जाता है कि सत्ता में आने के बाद से प्रदेश कांग्रेस में अंतर्कलह लगातार दिख रहा है। यह अंतर्कलह और नहीं बढ़े, इसके लिए 31 मार्च को दिल्ली में एक उच्चस्तरीय बैठक बुलायी गयी है।

बैठक में भाग लेने के लिए संगठन के हर विंग के पूर्व अध्यक्षों को प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने व्यक्तिगत तौर पर फोन और मैसेज किया है।

कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस कोटे के मंत्रियों में भी जल्द बदलाव हो सकता है। इसी को लेकर यह बैठक बुलायी गयी है।

Share This Article