झारखंड में कोरोना के एक्टिव मरीज 17

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्य के 24 जिलों में कोरोना के एक भी मरीज नहीं मिले है। बुधवार सुबह बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से मात्र सात लोग स्वस्थ हुए हैं। यहां कोरोना का रिकवरी रेट 98.77 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।

कोरोना के सक्रिय 17 मामलों में सबसे अधिक सात रांची में सक्रिय हैं। राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 35 हजार, 153 हो चुकी है।

इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 16 लाख, 16 हजार 604 सैंपल की जांच की गयी है।

इनमें से 17 सक्रिय केस मिले। कोरोना से चार लाख, 29 हजार, 821 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 315 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है।

Share This Article