डोरंडा पुलिस ने पिस्टल के साथ किया युवक को गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के डोरंडा थाना पुलिस ने अवैध हथियार (Illegal Weapons)के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार युवक का नाम मो शाहिद आलम (20) बताया गया है। इसके पास से एक देशी पिस्टल और 7.65 बोर के मैग्जीन में तीन गोली लोड बरामद किया गया है।

थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि कुसई मैदान से हथियार के साथ शाहिद को गिरफ्तार किया गया।

वह मूल रुप से बुंडू बाजार टांड का रहने वाला है। वह डोरंडा के गौसनगर में मो बाबू हव्वारी के घर में किराये के मकान में रहता था।

Share This Article