रांची अशोक नगर में बुजुर्ग महिला की चाकू मारकर हत्या

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत अशोक नगर रोड नंबर चार में शुक्रवार को एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई।

बताया गया है कि घटना के दौरान 70 वर्षीय महिला मालम्बिका घर में अकेली थीं। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उसे चाकू मार दिया। उसकी मौत हो गई।

महिला के पति स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में रिटायर्ड चीफ मैनेजर विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि वह पड़ोस में गए थे।

घर लौटा तो उन्होंने देखा कि घर के कमरे में मालम्बिका खून से लथपथ पड़ी थी।

शरीर पर चाकू के कई जख्म के निशान

आनन-फानन में उसे अस्पताल भेजा गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें वहां मृत घोषित कर दिया। उसके शरीर पर चाकू के कई जख्म के निशान पाए गए।

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया है। दो लड़कों को दोपहर में घर में घुसते देखा गया है।

लगभग 45 मिनट रहने के बाद दोनों घर से बाहर निकले हैं। छानबीन के क्रम में यह बात सामने आई है कि घर से कुछ जरूरी कागजात भी गायब हैं।

Share This Article