Latest Newsझारखंडविधायक बसंत सोरेन को निर्वाचन आयोग ने दिया समय

विधायक बसंत सोरेन को निर्वाचन आयोग ने दिया समय

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) के भाई और दुमका विधायक बसंत सोरेन (Dumka MLA Basant Soren) को सोमवार को चुनाव आयोग से राहत मिली है। उन्हें जवाब दाखिल करने के लिए अब 15 जून तक का समय दिया गया है।

जानकारी के अनुसार विधायक बसंत सोरेन की माइनिंग कंपनी ग्रैंड माइनिंग (Mining Company Grand Mining) के मामले में सोमवार को भारत निर्वाचन आयोग के समक्ष सुनवाई हुई।

विधायक सोरेन के खिलाफ भाजपा ने पद का दुरुपयोग करने की शिकायत करते हुए झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को ज्ञापन दिया था।

भाजपा (BJP) नेताओं ने ज्ञापन में मांग की गई थी कि बसंत सोरेन को अयोग्य घोषित किया जाये। इसके बाद झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने इस ज्ञापन को निर्वाचन आयोग को भेजा था।

14 जून को आयोग के समक्ष उपस्थित होने को कहा गया है

बसंत सोरेन ने कहा कि इस मामले में भारत निर्वाचन आयोग को पहले ही अपना जवाब भेज चुके हैं।

अपने जवाब में उन्होंने कहा है कि आयोग से उन्होंने कोई तथ्य नहीं छिपाया है। चुनाव के दौरान सौंपे गए शपथ पत्र में भी इसका उल्लेख है।

दरअसल, बसंत सोरेन को चुनाव आयोग में 30 मई को अपना पक्ष रखना था लेकिन उन्होंने संशोधित जवाब दाखिल करने के लिए और समय की मांग की थी।

आयोग ने सोमवार को उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए उन्हें 15 जून तक का समय दिया है।

वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम पर अनगड़ा में खनन पट्टा से संबंधित शिकायत पर चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री को दो सप्तायह का समय देते हुए 14 जून को आयोग के समक्ष उपस्थित होने को कहा गया है।

भाजपा की ओर से शैलेश मोदियाल और कुमार हर्ष ने निर्वाचन आयोग के समक्ष पक्ष रखा। विधायक बसंत सोरेन की ओर से वरीय अधिवक्ता मीनाक्षी अरोड़ा ने आयोग में पक्ष रखा।

spot_img

Latest articles

साइबर ठगों पर सरकार का बड़ा शिकंजा: पीड़ितों को लौटाए 11.97 करोड़ रुपये, गिरफ्तार किए गए 1341

रांची: राज्य में बढ़ते साइबर अपराध के बीच सरकार ने बड़ी कार्रवाई का दावा...

बिहार में प्रमंडल से जिला स्तर तक एसटीएफ की तैनाती होगी-सम्राट चौधरी

सीआईएसएफ की तर्ज पर बीआईएसएफ नाम की दो नई बटालियन गठित की जायेगी रांची: बिहार में...

रांची विश्वविद्यालय में 23 फरवरी को छुट्टी घोषित, नगर निगम चुनाव के कारण कक्षाएं रहेंगी बंद

रांची : रांची नगर निगम चुनाव को ध्यान में रखते हुए रांची विश्वविद्यालय ने...

विधानसभा में विधायकों के लिए ‘बजट की समझ’ पर विशेष कार्यशाला

रांची : झारखंड विधानसभा सचिवालय में सभी विधायकों के लिए ‘बजट की समझ’ विषय...

खबरें और भी हैं...