झारखंड होई कोर्ट में राहुल गांधी के मामले में सुनवाई हुई

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड होई कोर्ट में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के मानहानि मामले में सुनवाई हुई। हाई कोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत में राहुल गांधी की ओर याचिका दाखिल की गई है।

सुनवाई के दौरान राहुल गांधी की ओर से समय मांगा गया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। अब 26 अप्रैल को सुनवाई होगी।

राहुल गांधी के खिलाफ निचली अदालत में याचिका दाखिल की गई थी। इसमें उनके एक बयान का हवाला देते हुए आरोप लगाया गया था कि उन्होंने कहा है कि ‘सभी मोदी नाम वाले चोर होते हैं’।

इस बयान से एक जाति विशेष के लोगों की भावनाएं आहत हुईं। लिहाजा मोदी सरनेम वाले याचिकाकर्ता ने मानहानि का मुकदमा दाखिल कर दिया।

निचली अदालत ने इस याचिका का संज्ञान ले लिया

निचली अदालत ने इस याचिका का संज्ञान ले लिया। इसके खिलाफ राहुल गांधी ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की ।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020 में रांची के मोहराबादी मैदान में एक सभा के दौरान राहुल गांधी की ओर से दिए गए बयान के खिलाफ प्रदीप मोदी ने रांची सिविल कोर्ट में मानहानि का दावा किया।

इसमें कोर्ट ने राहुल गांधी मो पेश होने का आदेश दिया। राहुल गांधी ने इसे हाईकोर्ट में चुनौती दी।

दरअसल, राहुल गांधी ने एक बयान में नीरव मोदी, ललित मोदी के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निशाने पर लेते हुए मोदी सरनेम को लेकर टिप्पणी की थी।

Share This Article