JCI रांची उड़ान : महिला यातायात जागरूकता अभियान 24 को

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: जूनियर चैंबर इंटरनेशनल (JCI) रांची उड़ान की ओर से महिला यातायात जागरूकता अभियान-तीन का आयोजन 24 अप्रैल को किया गया है। इसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है।

जेसीआई रांची उड़ान की प्रवक्ता पूजा सरावगी ने बुधवार को बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सुरक्षा नियमों के बारे में जनता में जागरुकता फैलाना है।

इस अभियान के तहत बताया जाएगा कि वाहन चलाते समय कभी भी मोबाइल फोन का प्रयोग ना करें, पिछली सीट पर बैठे हुए भी हमेशा सीट बेल्ट का प्रयोग करें, शराब पीकर गाड़ी ना चलाएं, गति सीमा का पालन करें, सार्वजनिक सड़कों पर सावधानी से चलने सहित अन्य शामिल है। इस अभियान में कैटेगरी के अनुसार पुरस्कार भी दिया जाएगा।

Share This Article