झारखंड हॉकी टीम का रांची पहुंचने पर हुआ स्वागत

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में आयोजित जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता (25 मार्च से 3 अप्रैल) में उप विजेता बनकर रांची लौटी झारखंड की टीम का हॉकी स्टेडियम में मंगलवार को हॉकी झारखंड ने स्वागत किया।

12वीं इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 में झारखंड की टीम शानदार प्रदर्शन कर उप विजेता बनी है।

हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने बताया कि झारखंड टीम ने हॉकी असम को 9-0, हॉकी मणिपुर को 14-0, उत्तर प्रदेश को 4-0, हॉकी महाराष्ट्र को 1-0 से पराजित कर फाइनल तक का सफर तय किया। फाइनल में टीम गोल करने में विफल रही और हरियाणा से 0-3 से मात खा गई।

हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह की अगुवाई में सभी खिलाड़ियों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।

टीम की 18 खिलाड़ियों में से 15 रश्मि होरो, रोपनी कुमारी, डिप्टी कुल्लू , किरण बड़ा,एली तिर्की, प्रियंका गुड़िया, निक्की कुल्लू, एलिन डुंगडुंग,रजनी केरकेट्टा, प्रमोदनी योगी लकड़ा, मोनिका नाग , अंकिता डुंगडुंग, अंजली केरकेट्टा, सलोमी कांडूलना, पिकी लकड़ा, कोच तारिणी कुमारी और मैनेजर करुणा पूर्ति सीधे रांची पहुंचे।

तीन खिलाड़ी दीपिका सोरेंग, काजल बड़ा और महिमा टेटे कोकीनाडा से सीधे इंडिया कैंप में शामिल होने के लिए बेंगलुरु रवाना हो गईं।

Share This Article