झामुमो और कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा पर लगाया संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करने का आरोप, कहा- अपने मंसूबे में कभी कामयाब नहीं होगी भाजपा, महंगाई से लोगों का भटका रही ध्यान

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और कांग्रेस ने महंगाई के मुद्दे पर भाजपा को घेरा है। इसे लेकर झामुमो और कांग्रेस के नेताओं ने संयुक्त रूप से झामुमो के बरियातू स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता किया। लोग भूखे रहने को विवश हैं। भाजपा महंगाई पर से लोगों का ध्यान भटका रही है।

तीनों नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के नीतियों से मध्यम वर्ग की कमर टूट गयी है। महंगाई दिन व दिन बढ़ रही है। लोगों की थाली से निवाला छिन गया है, तो इस समय भाजपा लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा जैसे मुद्दे को लाकर जनता को उसके बुनियादी सुविधाओं से भटका रही है।

लेकिन राज्य की जनता इनके मंसूबे को जान चुकी है

नेताओं ने कहा कि इसी कड़ी में भाजपा अब झारखंड में भी ईडी, सीबीआई जैसे संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर हेमंत सरकार को भी अस्थिर करने का काम कर रही है।

लेकिन राज्य की जनता इनके मंसूबे को जान चुकी है। यह लोग अपने मंसूबे में कभी कामयाब नहीं होंगे। आज भाजपा ने महंगाई बढ़ाकर देश की जनता को बदहाल जीवन जीने को विवश कर दिया है।

भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर झारखंड के सत्ता में आने का सपना देख रही है, जिसे झामुमो, कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन कभी पूरा नहीं होने देगी।

Share This Article