झारखंड पुलिस के नाको नीचे कोलकाता पुलिस रेड कर अपराधियों को कर रही गिरफ्तार: दीपक प्रकाश

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने झारखंड पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया है।

उन्होंने सोमवार को कहा कि हेमंत सरकार में पुलिस प्रशासन का खुफिया तंत्र फेल हो चुका है। पुलिस काम करने से कहीं ज्यादा वसूली में मस्त है।

पुलिस जनता को न्याय दिलाने के बजाये उलझाने में मस्त है। उन्होंने कोलकाता एसटीएफ द्वारा दुमका जिले से गिरफ़्तारी पर झारखंड पुलिस के खुफिया तंत्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि कोलकाता पुलिस झारखंड में रेड कर अपराधियों को गिरफ्तार कर रही है लेकिन झारखंड पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगना पुलिसिया तंत्र पर सवाल खड़े करता है।

पहले भी दो बार मिनी गन फैक्ट्री पर रेड हो चुका है

उन्होंने कहा कि दुमका जिले में चलने वाली आपराधिक गिरोह को सरकार के लोगों का संरक्षण प्राप्त है। तभी तो दुमका पुलिस को मिनी गन फैक्ट्री का पता भी नहीं चला।

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी दो बार मिनी गन फैक्ट्री पर रेड हो चुका है। कोलकाता पुलिस के साथ साथ बिहार पुलिस भी दुमका में छापमारी कर चुकी है।

मामले में पूर्व में भी हथियारों का एक बड़ा खेप पकड़ा जा चूका है लेकिन झारखंड पुलिस के नाको तले हो रहे मिनी गन फैक्ट्री कि खबर नहीं होना दुर्भाग्यजनक है।

Share This Article