पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ रांची में महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि के खिलाफ प्रदेश महिला कांग्रेस की ओर से बुधवार को अलबर्ट एक्का चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मौके पर गुंजन सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण लगातार देश में महंगाई बढ़ रही है।

इसे रोकने में भाजपा सरकार विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार गरीब विरोधी है। ऐसी सरकार सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

गुंजन सिंह ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ अब पूरे राज्य में महिला कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम होगा।

Share This Article