मांडर विधानसभा उपचुनाव : नामांकन से पहले कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय से मिली शिल्पी नेहा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मांडर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार शिल्पी नेहा तिर्की (Shilpi Neha Tirkey) ने नामांकन के पूर्व गुरुवार को प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय से मुलाकात की।

साथ ही उनसे मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान शिल्पी नेहा तिर्की के पिता और पूर्व विधायक बंधु तिर्की (Bandhu Tirkey )भी उनके साथ मौजूद थे।

इसके बाद उन्होंने पूर्व बिशप स्वामी तेलेस्फोर टोप्पो से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। उल्लेखनीय है कि मांडर विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार शिल्पी नेहा तिर्की हैं।

Share This Article