रांची में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र के पारासी गांव में मंगलवार को एक विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। मृतका की पहचान काजल देवी के रूप में हुई है।

परिजनों ने घटना की जानकारी तमाड़ थाना को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

बताया गया है कि काजल पिछले एक साल से मायके में रहती थी। हाल ही में वह मायके से ससुराल लौटी थी। काजल के पति ने बताया कि रात को सभी को खाना खिलाने के बाद काजल ने खाना खाया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का पता चल पायेगा

फिर सभी लोग सोने के लिए चले गये। बच्चे सुबह उठकर मां उधर-उधर ढूंढ़ने लगे, तो पाया कि किचन का दरवाजा अंदर से बंद है। जब दरवाजा खुला तो उसकी पत्नी (काजल) फंदे से लटकती मिली।

ग्रामीणों का कहना है कि दोनों पति-पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़ा होता था। काजल के पति का किसी महिला से अवैध संबंध था।

काजल के पति को शक था कि उसका किसी गैर मर्द से संबंध है। इसे लेकर अक्सर दोनों के बीच लड़ाई होती थी।

तमाड़ थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का पता चल पायेगा। पुलिस ने दोनों बच्चों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Share This Article