झारखंड में यहां पारा 44 डिग्री पर, राज्य में लू लगने से दो की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के कई इलाके भीषण गर्मी की चपेट में है। कई जिलों में तेज लू भी चल रही है। इससे जनजीवन हाल बेहाल हो गया है। शनिवार को पलामू के मेदिनीनगर में पारा 44 डिग्री पर पहुंच गया।

यह राज्य के किसी जिले के इस माह में अबतक का सबसे अधिक तापमान है। इधर, शनिवार को लू से राज्य में दो लोगों की मौत हो गई।

रामगढ़ के गोला में एक युवक की जान चली गई तो सरायकेला के राजनगर में शिक्षक बहादुर हांसदा की मौत हो गई। राजनगर में ही तीन स्कूल छात्राएं भी बेहोश हो गईं।

हवा का बहाव नहीं हो रहा है

मौसम विभाग के अनुसार तापमान के मामले में जमशेदपुर और गढ़वा शहर दूसरे स्थान पर रहे जहां पारा 42 डिग्री पर रहा।

मौसम केंद्र के मुताबिक पलामू प्रमंडल के अलावा गिरिडीह, देवघर, समेत अन्य जगहों पर भी तेज लू चल रही है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अभी ला नीना स्टैंडर्ड फेज पर चला गया है।

इस कारण बंगाल की खाड़ी से झारखंड में नम हवा का बहाव नहीं हो रहा है। इसी वजह से यहां तापमान बढ़ रहा है।

Share This Article