पंचायत चुनाव : सांसद सीपी चौधरी ने ट्वीट कर मतगणना में धांधली की आशंका जताई

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में पंचायत चुनाव (Panchayat Election) के पहले चरण की मतगणना मंगलवार सुबह से जारी है।

निर्धारित सेंटरों पर संबंधित पदाधिकारियों की उपस्थिति में पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच काउंटिंग जारी है। इधर, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने ट्वीट करके मतगणना में धांधली की आशंका जताई है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी चिंताओं को रखा और कहा है कि झारखंड की जनता से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर झारखंड सरकार ने अधिकारियों को अपने लोगों को पंचायत चुनाव में मदद करने का आदेश दिया है। पश्चिम बंगाल चुनाव की तर्ज पर यहां भी बहुत जोरों से चुनाव में धांधली की आशंका है।

21 जिलों में 14 मई को पहले चरण का मतदान हुआ था

सांसद ने चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि काउंटिंग और वोटिंग की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाए। इससे लोगों का लोकतंत्र पर भरोसा कायम रहेगा।

उल्लेखनीय है कि 21 जिलों में 14 मई को पहले चरण का मतदान हुआ था। अब इसकी मतगणना सुबह से जारी है। मतों की गणना को लेकर अलग-अलग टेबल बनाए गए हैं।

Share This Article