रघुवर दास बनाये गये उत्तर प्रदेश के पर्यवेक्षक

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाजपा ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुवर दास को पर्यवेक्षक बनाया है। रघुवर दास को नयी जवाबदेही मिलने पर भाजपा नेताओं ने खुशी जाहिर की है।

भाजपा ने सरकार गठन के लिए उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किये हैं। उत्तर प्रदेश में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ रघुवर दास को भी पर्यवेक्षक बनाया गया है।

सोमवार को भाजपा ने रघुवर दास को उत्तर प्रदेश का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। दास केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ उत्तर प्रदेश के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त हुए हैं।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री शाह के साथ पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास उत्तर प्रदेश में सरकार गठन में अपनी महती भूमिका निभाएंगे।

चार राज्यों में भाजपा की जीत पर रघुवर दास ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होली खेलकर जीत का जश्न मनाया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।

राज्य की जनता मोदी पर विश्वास जताते हुए स्पष्ट बहुमत दिया है। साथ ही कहा कि इन चार राज्यों की जीत का असर झारखंड में दिखेगा।

Share This Article