राहत भरी ख़बर! कोरोना मुक्त हो रहा झारखंड

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड धीरे-धीरे कोरोना मुक्त हो रहा है। राज्य के 22 जिलों में कोरोना के एक भी मरीज नहीं मिले हैं सोमवार को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से मात्र 12 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य के दो जिले में कोरोना के चार नए मरीज मिले हैं।

राज्य में कोरोना के सक्रिय 134 मामलों में सबसे अधिक 65 रांची में सक्रिय हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बोकारो से दो और हजारीबाग से दो मरीज मिले है।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 35 हजार, 31 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 14 लाख, 24 हजार, 799 सैंपल की जांच की गयी है।

इनमें से 134 सक्रिय केस मिले। कोरोना से चार लाख, 29 हजार, 582 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 315 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.75 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।

Share This Article