प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर दिल्ली रवाना

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर बुधवार को दिल्ली रवाना हुए। वह 13 से 15 मई तक राजस्थान के उदयपुर में आयोजित नव संकल्प चिंतन शिविर में शामिल होंगे।

राजेश ठाकुर ने दिल्ली रवाना होने के पूर्व पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नव संकल्प चिंतन शिविर का लक्ष्य कांग्रेस के लिए एक नए एक्शन प्लान की तैयारी।

झारखंड से भी प्रतिनिधि नव संकल्प चिंतन शिविर भाग लेंगे

उन्होंने कहा कि नव संकल्प चिंतन शिविर के लक्ष्य को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने छह अलग-अलग ग्रुप का गठन किया है।

इस ग्रुप (समिति) में झारखंड से सांसद गीता कोड़ा को भी स्थान दिया गया है। ठाकुर ने कहा कि नव संकल्प चिंतन शिविर में 21 प्रतिशत महिलाएं बतौर प्रतिनिधि शामिल होंगी। झारखंड से भी प्रतिनिधि नव संकल्प चिंतन शिविर भाग लेंगे।

Share This Article