‘The Kashmir Files’ फिल्म को टैक्स फ्री करे राज्य सरकार: रघुवर दास

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से द कश्मीर फाइल्स फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग की है।

उन्होंने सोमवार को कहा कि 90 के दशक में कश्मीर में हिंदुओं के साथ बर्बरतापूर्ण घटनाएं हुई।

पाकिस्तानी आतंकवादियों ने कुछ दलों की तुष्टिकरण की राजनीति के बल पर कश्मीर में हिंदुओं का नरसंहार किया। हमारी माताओं-बहनों के साथ जानवरों से भी बदतर व्यवहार किया गया।

लेकिन दुर्भाग्यवश वोट बैंक की राजनीति ने सालों तक यह सच्चाई देश से छिपाई। उस समय की घटना को दर्शाते हुए अब द कश्मीर फाइल्स के नाम से एक फिल्म बनी है।

उन्होंने कहा कि देशहित में कई राज्यों ने इसे टैक्स फ्री किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह है कि इस फिल्म को टैक्स फ्री करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग यह सच्चाई जान सके।

Share This Article