अखंड सौभाग्य का पर्व वट सावित्री 30 को

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: वट सावित्री (Vat Savitri) व्रत ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को रखा जाता है। इस साल वट सावित्री व्रत 30 मई को है। हिंदू धर्म में वट सावित्री का व्रत बेहद खास होता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस व्रत को सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और संतान प्राप्ति के लिए रखती हैं।

पूजा के समय व्रती महिलाएं वट सावित्री व्रत कथा भी सुनती हैं

अखंड सौभाग्य, सुखी वैवाहिक जीवन और पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री व्रत रखा जाता है।

इस दिन सावित्री, सत्यवान और वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ की पूजा करने की परंपरा है। पूजा के समय व्रती महिलाएं वट सावित्री व्रत कथा भी सुनती हैं।

Share This Article