पूरे प्रदेश में ऐसे अराजक तत्वों का मनोबल हेमंत सरकार में बढ़ा: दीपक प्रकाश

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने लोहरदगा रामनवमी जुलूस पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है।

प्रकाश हमले में घायल लोगों से रविवार की देर रात रिम्स जाकर मिले। उन्होंने घटना की जानकारी ली एवम समुचित चिकित्सा व्यवस्था के निर्देश दिए।

मौके पर उन्होंने कहा कि यह समाज विरोधी असामाजिक तत्वों के द्वारा शांतिपूर्ण जुलूस पर कायराना हमला है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में ऐसे अराजक तत्वों का मनोबल हेमंत सरकार में बढ़ा है।

Share This Article