फिर बिगड़ी पद्मभूषण कड़िया मुंडा की तबीयत, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर लाया गया मेडिका अस्पताल

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाजपा नेता और पद्मभूषण कड़िया मुंडा की फिर से तबीयत बिगड़ गई है। पद्म विभूषण कड़िया मुंडा की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें खूंटी स्थित आवास से रांची मेडिका हॉस्पिटल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर लाया गया। मुंडा को मेडिका में गुरुवार को भर्ती कराया गया है। यहां उनका इलाज चल रहा है।

इस संबंध में मेडिका हॉस्पिटल रांची के जनसंपर्क अधिकारी आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि ब्लड शुगर लेवल नीचे आ जाने के बाद पद्मभूषण कड़िया मुंडा बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें मेडिका लाया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम इमरजेंसी में पूर्व सांसद के स्वास्थ्य की जांच कर रही है।

पूर्व मुंडा की तबीयत न्यूमोनिया की वजह से खराब हुई थी

इससे पहले पूर्व सांसद की तबीयत बिगड़ने पर खूंटी से रांची लाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया और महज 40 मिनट में खूंटी से मेडिका तक एंबुलेंस से लाया गया।

मुंडा को हॉस्पिटल पहुंचाने के लिए खूंटी पुलिस और रांची पुलिस ने मिलकर ग्रीन कॉरिडोर बनाया था। महज 40 मिनट में 108 एम्बुलेन्स से मुंडा को अस्पताल पहुंचाया।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व मुंडा की तबीयत न्यूमोनिया की वजह से खराब हुई थी। उस समय मेडिका में इलाज के बाद वह ठीक होकर घर चले गए थे।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फोन से उनके बेटे से बातचीत की थी और उनकी स्थिति की जानकारी ली थी। इसके अलावा भाजपा के अर्जुन मुंडा, दीपक प्रकाश सहित कई नेताओं ने उनसे मुलाकात की थी।

Share This Article