राशि के भुगतान में भारी अनियमितता हुई: सरयू राय

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्य के पूर्व मंत्री और विधायक सरयू राय ने ट्वीट किया है। बुधवार को ट्वीट करते हुए सरयू राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कहा कि स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को “आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना” की उपार्जित दावा राशि के भुगतान में भारी अनियमितता हुई है।

इसमें राज्य के सभी सिविल सर्जन कार्यालयों एवं विभाग मुख्यालय की संलिप्तता की जांच कराएं और कारवाई करें।

इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि राज्य के कई जिलों से ह्वाट्सएप, फ़ोन के ज़रिए स्वास्थ्य कर्मियों की फ़रियाद आ रही है कि वे कोविड प्रोत्साहन राशि पाने के हक़दार हैं।

लेकिन उन्हें प्रोत्साहन राशि मिलना तो दूर छह माह से वेतन भी नहीं मिला है। काम से भी हटा दिया गया है। उनकी पीड़ा आप तक पहुंचा रहा हूं।

Share This Article