झारखंड में मुस्लिम पुलिसकर्मियों के लिए रमज़ान को लेकर जारी हुई ये विशेष अनुमति ली गई वापस

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रमजान में राजधानी रांची में तैनात मुस्लिम पुलिसकर्मियों को रोजाना शाम चार बजे छुट्टी देने के सरकारी आदेश को वापस ले लिया गया है।

साथ ही शुक्रवार को नमाज के लिए दिन के 12 बजे से दो बजे तक की दी गई अनुमति भी वापस ले ली गयी है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को रांची पुलिस की ओर से अपने मातहत मुस्लिम कर्मचारियों के लिये यह आदेश जारी किये गये थे लेकिन कुछ घंटे बाद ही वापस ले लिया गया।

झारखंड राज्यपाल के आदेशानुसार सरकार के संयुक्त सचिव के कार्यालय ज्ञापांक 7ए/सा.अव.-303.01.2009 का 5634/झारखंड राज्य सरकार द्वारा 29.08.2009 के आलोक में विचारोपरांत यह निर्णय किया गया कि राज्य सरकार के कार्यरत मुस्लिम कर्मचारियों को रमजान माह के दौरान यह सुविधा प्रदान करने का निर्देश दिया गया है।

इसी पत्र के आलोक में रांची पुलिसकर्मियों के लिए आदेश जारी किया गया था। आदेश की प्रति सभी थाना, ओपी प्रभारी, डीएसपी सहित अऩ्य संबंधित अधिकारी को भेजी गयी थी लेकिन कुछ देर बाद ही इस आदेश को वापस ले लिया गया।

Share This Article