रांची में तीन युवकों के साथ मारपीट, धार्मिक नारेबाजी का आरोप, बाइक में लगाई आग

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कर्बला चौक के समीप शुक्रवार की देर रात दो गुटों में मारपीट हो गयी। इसमें एक गुट के लोग बाइक छोड़ कर भाग गये, तो दूसरे गुटवालों ने उसमें आग लगा दी।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी डीएसपी, हिंदपीढ़ी, कोतवाली और लोअर बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, तब तक दोनों गुट के लोग वहां से फरार हो चुके थे।

घटना के बाद चर्च रोड और कर्बला चौक में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पूरे क्षेत्र में पुलिस की गश्त भी तेज कर दी गयी है।

लोअर बाजार थाना प्रभारी संजय कुमार ने शनिवार को बताया कि एक्सीडेंट के बाद दो पक्षों में विवाद हुआ। इसके बाद ही बाइक में आग लगायी गयी।

अंशुमान कुमार मौके पर पहुंचे और जांच की

स्थानीय लोगों ने बताया कि एक स्कूटी पर सवार होकर पांच युवक कर्बला चौक की ओर धार्मिक नारेबाजी करते हुए आ रहे थे। कर्बला चौक के थोड़ा पहले एक एटीएम के पास दूसरे गुट के युवकों ने उन्हें खदेड़ कर पकड़ा।

इस पर दोनों गुट में पहले विवाद हुआ और फिर मारपीट होने लगी। मारपीट के बाद पांचों युवक घटनास्थल पर बाइक और स्कूटी छोड़ कर भाग गये। तब दूसरे गुट के युवकों ने एक बाइक में आग लगा दी और स्कूटी क्षतिग्रस्त कर दी।

मौके पर पहुंची लोअर बाजार थाना पुलिस ने स्कूटी को कब्जे में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी अंशुमान कुमार मौके पर पहुंचे और जांच की।

Share This Article