Latest Newsझारखंडझारखंड में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 100 कंपनी से...

झारखंड में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 100 कंपनी से ज्यादा सुरक्षाबलों की तैनाती

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड में रामनवमी (Jharkhand Ram Navami) की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किया गया है।

राज्य भर में 100 कंपनी से ज्यादा सुरक्षाबलों की तैनाती की जा रही है। राज्य के वैसे संवेदनशील जिले जहां पूर्व में सांप्रदायिक तनाव के मामले सामने आए हैं, वहां जिला पुलिस के अलावा विशेष बलों की तैनाती की गयी है।

साथ ही सोशल साइट्स की भी मॉनिटरिंग की जा रही है। सभी जिलों को आदेश दिया गया है कि सभी वर्गों के गणमान्य लोगों के संपर्क में रहें ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

रामनवमी को लेकर रांची, जमशेदपुर, धनबाद, कोडरमा, गिरिडीह, हजारीबाग जिले के एसपी को विशेष तौर पर अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है।

झारखंड पुलिस के प्रवक्ता सह आईजी अभियान अमोल वी होमकर ने शुक्रवार को बताया कि रामनवमी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी जिलों के एसपी को विशेष तौर पर अलर्ट किया गया है। राज्यभर के सांप्रदायिक तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है।

पूर्व में हुए झड़प के दौरान उत्पात में शामिल तत्वों के बारे में भी सभी थानों से जानकारी ली जा रही है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनपर निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

संवेदनशील स्थानों पर रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की जाएगी। साथ ही सभी जिलों के एसपी को कहा गया है कि वह सोशल मीडिया पर खुद नजर बनाए रखें।

जिले के एसपी को डीजीपी ने आदेश दिया है कि वह किसी भी तरह की अफवाह प्रचारित होने पर अपने ट्विटर या फेसबुक एकाउंट से हकीकत बताएं।

21 आइपीएस, आठ हजार पुलिस और होमगार्ड जवानों की प्रतिनियुक्ति

पुलिस मुख्यालय की ओर से असामजिक तत्वों पर निगरानी रखने और निरोधात्मक कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है।

राज्य भर में एडीजी रैंक से एसपी रैंक तक के 21 आईपीएस अधिकारी, डीएसपी, इंस्पेक्टर के अलावा चार हजार पुलिस कर्मी और चार हजार होमगार्ड की अतिरिक्त प्रतिनियुक्ति की गयी है।

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...