Latest Newsझारखंडझामुमो नेता दिलशेर खान हत्याकांड में दो अपराधी गिरफ्तार, SP ने कहा-...

झामुमो नेता दिलशेर खान हत्याकांड में दो अपराधी गिरफ्तार, SP ने कहा- खुलेंगे अभी और कई राज

spot_img
spot_img
spot_img

लातेहार: झामुमो के बालूमाथ प्रखंड अध्यक्ष दिलशेर खान हत्याकांड का खुलासा बुधवार को पुलिस ने कर दी।

इस हत्याकांड में शामिल दो हत्यारों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हत्यारों में सनोज उरांव तथा गुड्डन गंझु शामिल है ।

दोनों लातेहार जिले के बालूमाथ के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से हत्या में प्रयुक्त विदेशी पिस्टल भी बरामद किया है।

एसपी अंजनी अंजन ने बुधवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार अपराधियों का तार उग्रवादी संगठन टीएसपीसी से जुड़ा हुआ है।

एसपी ने कहा कि जांच अभी जारी है

वही इस हत्याकांड में शामिल अन्य अपराधी भी उग्रवादी संगठन टीएसपीसी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि दिलशेर खान हत्याकांड की जांच के लिए स्पेशल जांच टीम बनाई गई थी।

जांच के दौरान टीम के सदस्यों ने वैज्ञानिक तरीके से जांच को आगे बढ़ाते हुए अपराधियों को धर दबोचा है।

गिरफ्तार अपराधियों ने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए पुलिस को बताया कि लेवी लेने तथा दहशत फैलाने के लिए उन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया था।

एसपी ने कहा कि जांच अभी जारी है। इसमें अभी कई अन्य खुलासे भी हो सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि गत 24 अप्रैल को अपराधियों ने जेएमएम नेता दिलशेर खान की हत्या दिनदहाड़े गोली मारकर कर दी थी।

इस हत्याकांड के खुलासे में डीएसपी अजीत कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारियों की भूमिका सराहनीय रही है।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...