रांची में ट्रेन से कटकर युवक की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के बेड़ो प्रखंड के नरकोपी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह सात बजे लोहरदगा से रांची जा रही टू आर एल पेंसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से 30 वर्षीय अज्ञात युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

बताया जाता है कि युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। घटना की सूचना पर नरकोपी थाना पुलिस के थाना प्रभारी विजय मंडल व रेलवे कर्मी घटनास्थल पहुंचे।

पुलिस ने शव को आस-पास के लोगों को बुलाकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। घटना की सूचना जीआरपी रांची को दे दी गई है।

Share This Article