रांची कांके में PNB के ATM को काटकर 2 लाख लेकर चोर फरार

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के कांके थाना क्षेत्र स्थित बिरसा एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के नजदीक PNB ATM को काटकर चोर सवा दो लाख लेकर फरार हो गए।

गुरुवार सुबह स्थानीय लोग जब पैसा निकालने ATM गए तो देखा कि ATM कटा हुआ है।

इसके बाद मामले की जानकारी स्थानीय लोगों ने कांके थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद कांके थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की तो पता चला कि ATM कार्ड के लॉकर से चोर (Theaf) सवा दो लाख लेकर फरार हो गए हैं।

कांके थाने की पुलिस ने ATM  में लगे CCTV फुटेज को खंगाल रही है और अपराधियों की शिनाख्त (Identification) में जुटी हुई है।

Share This Article