झारखंड में अभी कड़ाके की ठंड पड़ने का समय बाकी, 24 जनवरी से…

Jharkhand में अभी कड़ाके की ठंड पड़ने का समय बाकी है। मौसम विभाग (Weather department) के अनुसार, राज्य में 24 जनवरी से कड़ाके की ठंड पड़ सकती।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News: Jharkhand में अभी कड़ाके की ठंड पड़ने का समय बाकी है। मौसम विभाग (Weather department) के अनुसार, राज्य में 24 जनवरी से कड़ाके की ठंड पड़ सकती।

राजधानी सहित कई जिलों का तापमान गिरेने की संभावना है। राजधानी के शहरी क्षेत्र का तापमान आठ डिग्री सेसि के आसपास रह सकता है।

ऐसी स्थिति अगले दो-तीन दिनों तक रह सकती है। राजधानी का अधिकतम तापमान रविवार को 22.4 तथा न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेसि रिकार्ड किया गया।

दिन में अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेसि के बीच होगा। 27 जनवरी तक मौसम के मिजाज में बदलाव की उम्मीद नहीं है।

यहां हुई बारिश

मौसम विभाग (weather Department) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 24 घंटे में कोल्हान के कई इलाकों में बारिश हुई।

हाट गम्हरिया में छह व जगन्नाथपुर में तीन मिमी के आसपास बारिश हुई। बादल और बारिश के कारण उस इलाके का अधिकतम तापमान गिर गया।

Share This Article