Latest Newsझारखंडमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आवास घेरने निकले, बैरिकेड को तोड़ते हुए आगे...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आवास घेरने निकले, बैरिकेड को तोड़ते हुए आगे बढ़े तो पुलिस ने रोका

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: पंचायत स्वयंसेवक शुक्रवार को तीन सूत्री मांग को लेकर मोरहाबादी से CM आवास का घेराव करने के लिए निकले थे।

मोरहाबादी में Police की ओर से लगाए गए बैरिकेड (Barricade) को तोड़ते हुए आगे बढ़े स्वयंसेवकों को राजभवन के पास पुलिस ने रोक दिया।

यहां आंदोलित पंचायत स्वयंसेवकों (Panchayat Volunteers) को रोकने के लिए पुलिस को हल्का बल भी प्रयोग किया।

पंचायत सचिवालय का नाम बदल कर पंचायत सहायक किया जाए

पंचायत स्वयंसेवकों की मांग है कि उन्हें भी Government मानदेय दे। इसके साथ-साथ पंचायत सचिवालय का नाम बदल कर पंचायत सहायक किया जाए तथा सेवा स्थायी की जाए।

इसके साथ साथ स्वयंसेवक चाहते हैं कि हर पंचायत सचिवालय Bhawan में स्वयंसेवकों के लिए एक अलग से कमरा दिया जाए।

राज्य स्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के तरुण ने कहा कि उन्हें लगातार ठगा जा रहा है। ऐसे में आंदोलन की जगह कोई और रास्ता नहीं बचा है।

आंदोलित पंचायत स्वयंसेवकों को रोकने के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी, उपाधीक्षक और बड़ी संख्या में Police के जवानों को तैनात किया गया था।

जब पुलिसकर्मियों ने आंदोलित पंचायत स्वयंसेवकों को मुख्यमंत्री आवास जाने से बल पूर्वक रोक दिया तो वे वहीं बैठकर सभा (Sitting Meeting) करने लगे।

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...