पत्रकार बैजनाथ महतो के हमलावरों की गिरफ्तारी कब होगी: सुदेश महतो

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने रांची में वीडियो पत्रकार बैजनाथ महतो पर हुए जानलेवा हमला करने वाले की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने पर चिंता जताई है। साथ ही कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

उन्होंने गुरुवार को कहा कि इस घटना में पुलिस को गंभीरता से कार्रवाई करते हुए अपराधियों को सख्त सजा दिलानी चाहिए।

हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पत्रकार भी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। राजधानी रांची में यह स्थिति पैदा होना आम आदमी को भी परेशान करता है।

आजसू प्रमुख ने सरकार से बैजनाथ महतो के इलाज की मुकम्मल चिकित्सा की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि सिर्फ आश्वासन देकर संवेदनशील मामले को नहीं छोड़ा जाना चाहिए।

Share This Article