Latest Newsक्राइमझारखंड : शादी का वादा कर नाबालिग से बनाया संबंध, पुलिस ने...

झारखंड : शादी का वादा कर नाबालिग से बनाया संबंध, पुलिस ने भेजा जेल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गिरिडीह: जिले में एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर अवैध संबंध स्थापित करने के आरोपित प्रभात कुमार (Prabhat Kumar) को गिरफ्तार कर शुक्रवार को Giridih Jail  भेज दिया गया।

वहीं नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह (Sadar Hospital Giridih) भेजा गया। मामला मोतीलेदा पंचायत के एक गांव का है।

बताया जाता है कि उक्त युवक का प्रेम प्रसंग (Love affairs) गांव के ही एक नाबालिग के साथ पिछले दो साल से चल रहा था। बीते बुधवार की शाम युवक के साथ नाबालिग कहीं चली गई ।

नाबालिग के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर उक्त कार्रवाई की गई

उसे घर में न पाकर स्वजन खोजबीन करने लगे। इसी बीच लगभग नौ बजे रात को लड़की घर वापस आई। पूछताछ के बाद लड़की ने उक्त युवक के साथ एक स्थान पर कुछ घंटा रहने की बात बताई।

इसके बाद स्वजन आक्रोशित होकर रात में ही लड़की को लेकर युवक के घर पहुंच गए। गुरुवार को पंचायत हुई, लेकिन लड़का पक्ष पंचायत में नहीं पहुंचा।

इस कारण पंचायत स्तर पर कोई हल नहीं निकल सका। गुरुवार शाम को बेंगाबाद थाना पुलिस (Bengabad police station) को सूचना दी गई। सूचना के आधार पर पुलिस सदलबल गांव में पहुंची और युवक व नाबालिग को थाना ले आई।

इसके बाद नाबालिग के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज (Case registered) कर उक्त कार्रवाई की गई।

spot_img

Latest articles

नगर निकाय चुनाव, धनबल पर रोक के लिए बैंक लेनदेन पर कड़ी नजर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार...

बजट 2026-27,झारखंड को स्वास्थ्य, पर्यटन और शिक्षा में नई उम्मीदें

Budget 2026-27 : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के...

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन, रांची में हुआ विशेष सेमिनार

Special Seminar Held in Ranchi : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of...

खबरें और भी हैं...