झारखंड

दुमका पुलिस ने वारदात के 12 घंटे के अंदर दिनदहाड़े जेवर लूटने वालों को भेजा जेल

दुमका: चेहरे पर Spray डालकर महिला को शिकार बनाने वाले को दुमका पुलिस (Dumka Police) ने वारदात के महज दस घंटे बाद दोनों को नोनीहाट से गिरफ्तार कर शुक्रवार को Jail भेज दिया है।

गिरफ्तार सुनील साह नोनीहाट के चंपातरी और मिथिलेश साह नोनीगांव का रहने वाला है। सुशील छह साल पहले अपने बेटे की हत्या (Murder) में और मिथिलेश चार साल पहले बाइक चोरी में जेल गया था।

हत्यारोपित (Murdered) जेल से बरी हो गया, जबकि दूसरा जमानत पर है। पुलिस ने दोनों के पास से महिला के Jewellery को गली अवस्था में बरामद किया है।

CCTV फुटेज सभी थाना क्षेत्र भेजा गया

इसको लेकर शुक्रवार को नगर थाना में जानकारी देते हुए SDPO नूर मुस्तफा अंसारी (SDPO Noor Mustafa Ansari) ने बताया कि Spray डालकर बेहोश करने की कहानी को महिला ने डर के कारण बनाया है।

दरअसल दोनों जेवरात सफाई करने के क्रम में गुरुवार को बक्शीबांध की त्रिवेणी कुमारी के घर घुसे और उनकी बातों में आकर महिला ने अंगूठी और कान की बाली दे दी। इस बीच महिला घर के अंदर गई तो दोनों जेवरात लेकर भाग गए।

SDPO ने बताया कि आरोपितों का CCTV में फुटेज मिल गया। इसे सभी थाना क्षेत्र भेजा गया। हंसडीहा थाना की पुलिस से पता चला कि दोनों पहले भी जेल जा चुके हैं।

हत्यारोपी बरी हो चुका है और दूसरा जमानत पर है

इसके बाद रात में करीब 11 बजे पुलिस ने दबिश देकर दोनों को घर से गिरफ्तार किया गया। इस मामले को लेकर बताया कि दोनों घूम-घूमकर जेवरात सफाई (Jewelry cleaning) का काम करते हैं और घर में ही सोना को गलाते हैं।

SDPO ने बताया कि सुशील को छह साल पहले हंसडीहा थाना की पुलिस ने मासूम बेटे की हत्या में गिरफ्तार किया था। उसने अमीर बनने के लिए बेटे का गला काटकर धड़ को ले जाकर फेंक दिया था।

वहीं मिथिलेश को भी हंसडीहा थाना की पुलिस ने चार साल पहले बाइक चोरी में गिरफ्तार (Arrested) किया था। हत्यारोपी बरी हो चुका है और दूसरा जमानत पर है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker