झारखंड ग्रामीण विकास विभाग ने 21 BDO का किया तबादला

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: ग्रामीण विकास विभाग ने 21 प्रखंड विकास पदाधिकारियों का तबादला किया है। इसे लेकर गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। इनमें ऐसे अफसर हैं, जिनकी सेवा ग्रामीण विकास विभाग को प्राप्त हुई है।

इन अफसरों की पोस्टिंग उन प्रखंडों में की गई है, जहां बीडीओ का पद प्रभार में चल रहा था। कनक को साहेबगंज के मंडरो का बीडीओ बनाया गया है।

इसी प्रकार महेन्द्र रविदास को पूर्वी सिंहभूम के पोटका का बीडीओ, सीमा दीपिका टोप्पो बनीं नीलाम्बर-पीताम्बरपुर (लेस्लीगंज) का बीडीओ, पियूषा शालीना डोना मिंज बनीं पटमदा की बीडीओ बनाया गया है।

अनुराधा कुमारी को पलामू के पांडू का बीडीओ, सविता टोपनो को पूर्वी सिंहभूम धालमूमगढ़ का बीडीओ, चन्द्रदेव प्रसाद को पलामू के पांडवा का बीडीओ, गणेश महतो को गढ़वा के खरौंदी बीडीओ बनाया गया है।

धीरज कुमार ठाकुर को पलामू हैदरनगर का बीडीओ, अनुज बाण्डो को पश्चिम सिंहभूम के नोवामुण्डी, दीपमाला को गढ़वा के बरडीहा, जयंत जेरोम लकड़ा को पश्चिमी सिंहभूम के आनंदपुर बनाया गया है।

ज्योति वंदना कुजूर को पश्चिम सिंहभूम के कुमारडुंगी, हीरक मन्न केरेंट्टा को गढ़वा के विशुनपुरा, सत्यम कुमार को गढ़वा के सगमा, मनोज कुमार तिवारी को पलामू के पाटन बनाया गया है।

जोसेफ कन्डुलना को पश्चिम सिंहभूम के मांझगांव, सुबोध कुमार को साहेबगंज सदर, मिनाक्षी भगत को पलामू के रामगढ़ और संजय कुमार सिन्हा को पश्चिम सिंहभूम के चक्रधरपुर का बीडीओ बनाया गया है।

Share This Article