साहिबगंज में 80 साल के वृद्ध की गला काटकर हत्या

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

साहिबगंज: साहिबगंज के तालझारी थाना क्षेत्र के नीमघूट्टू गांव में मंगलवार की देर रात ठाकुर तुरी (80) की गला काटकर हत्या कर दी गयी।

बताया जाता है कि घटना के समय वह घर में सो रहे थे। बुधवार की सुबह परिजनों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

जानकारी के अनुसार वृद्ध की हत्या पर परिजनों ने भूमि विवाद में हत्या की आशंका जताई है। बताया जाता है कि रात में वह सोये हुए थे।

इसी दौरान अपराधियों ने उन पर वार किया। इस संबंध में राजमहल इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने बताया कि हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article