जमशेदपुर में पदस्थापित ASI के बेटे को लिंक भेजकर की 72 हजार की ठगी

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

साहिबगंज: जमशेदपुर में पदस्थापित साहिबगंज निवासी झारखंड पुलिस के एएसआई के पुत्र से ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) का लोगो व्हाट्सएप पर भेज कर, कार्ड बंद होने का झांसा देकर 72000 रुपये की ठगी कर ली गई।

इस संबंध में पीड़ित ने शुक्रवार को साहिबगंज के बोरियो थाना में अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार जमशेदपुर में पदस्थापित एएसआई शंभू सिंह का बेटा चंदन सिंह जीरवा बाड़ी ओपी क्षेत्र के आजाद नगर स्थित फायर बिग्रेड गली के रहता हैं।

लिंक खोलने पर तीन चार ऑप्शन खुला

युवक ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि 13 अप्रैल को दोपहर लगभग 12:41 बजे उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने वाट्सएप मैसेज भेजा।

इसमें लिखा था कि आपके क्रेडिट कार्ड में से 10000 रुपये काट लिए जाएंगे। अगर इस नुकसान से बचना है तो लिंक पर क्लिक कर अपना क्रेडिट कार्ड अपडेट कर लें।

लिंक खोलने पर तीन चार ऑप्शन खुला। इसमें क्रेडिट कार्ड को अपडेट करने का लिंक था। लिंक पर अपना पर्सनल डिटेल एवं क्रेडिट कार्ड का डिटेल देने के बाद लगभग एक बजे के आसपास उनके मोबाइल पर उनके अकाउंट से ₹72995 निकालने का मैसेज आया।

जैसे ही उन्होंने यह मैसेज पढ़ा तत्काल साहिबगंज स्थित ऐक्सिस बैंक गए और वहां के ब्रांच के पदाधिकारियों से मिलकर सारी बात बताई।

लेकिन उन्होंने किसी भी तरह का कोई लिंक भेजने अथवा क्रेडिट कार्ड अपडेट करने की बात से इनकार किया।

Share This Article