रांची में एक तरफ धारा 144, दूसरी ओर जिधर देखिए,उधर जाम, सरकती गाड़ियां…

बुधवार को एक और झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) में धारा 144 लागू की गई है, तो दूसरी ओर पूरे शहर में जाम का नजारा दिख रहा। आज ही ED की टीम CM हेमंत सोरेन (Hemant Soren) से जमीन घोटाला (Land Scam) मामले में पूछताछ कर रही है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Section 144 in Ranchi: बुधवार को एक और झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) में धारा 144 लागू की गई है, तो दूसरी ओर पूरे शहर में जाम का नजारा दिख रहा। आज ही ED की टीम CM हेमंत सोरेन (Hemant Soren) से जमीन घोटाला (Land Scam) मामले में पूछताछ कर रही है।

शहर में 1800 से ज्यादा पुलिस बल तैनात किए गए हैं। राजभवन से लेकर CM आवास तक 400 बलों को लगाया गया है।

राजधानी अस्त-व्यस्त

इस बीच राजधानी अस्त-व्यस्त दिखी। हरमू बाईपास में गाड़ियां सरकती नजर आईं। करमटोली चौक, बरियातू रोड, कोकर HB रोड, हरमू रोड हर जगह जाम ही जाम। पैदल चलने की भी जगह नहीं मिल रही थी।

राजधानी रांची में JMM कार्यकर्ताओं का जुटान भी जाम का कारण बना। राज्य के विभिन्न जिलों से काफी संख्या में JMM कार्यकर्ता और नेता रांची पहुंचे हैं। Morabadi में नेताओं कार्यकर्ताओं के जुटान होने से चारों ओर की सड़कें जाम हो गईं।

कांके रोड से सिदो-कान्हू पार्क (Sido-Kanhu Park) होते हुए भारी संख्या में JMM कार्यकर्ताओं के मोरहाबादी मैदान (Morabadi Maidan) की ओर कूच करने के क्रम में पूरा सड़क जाम हो गया।

Share This Article