गुमला में 263 किलो गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: कामडारा पुलिस ने छतीसगढ़ राज्य के विलासपुर से चली गांजा की एक बड़ी खेप को बरामद व दो चालकों को गिरफ्तार कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है।

पुलिस ने 263 किलोग्राम गांजा जब्त की है। जब्त गांजा की अनुमानित बाजार मूल्य करीब 26 लाख रुपये है।

इस संबंध में बसिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लागुरी व कामडारा के थाना प्रभारी कौशलेंद्र कुमार ने बुधवार की शाम प्रेस वार्ता आयोजित कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बोलेरो पिकअप कंटेनर वाहन (बीआर- 03के- 6098) तेजी व लापरवाही से चेकिंग प्वाइंट को पार करते हुए कामडारा होते हुए खूंटी की ओर भागने लगी।

इसी दौरान कामडारा मेन रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के पास उक्त वाहन पलट गया।

घटना के बाद दो चालक वाहन से उतर कर भागने लगें, जिन्हें ग्रामीणों के सहयोग से खदेड़ कर पकड़ लिया गया।

123 पैकेट गांजा व दो मोबाइल बरामद

घटना के संबंध में गिरफ्तार चालक जयकांत कुमार चौधरी गाँव पुनपुन थाना शेखपुरा बिहार ने बताया की वह वर्तमान में मेंहदीगंज हकीमगंज जिला पटना में रह कर पढ़ाई करता है ।

वह अपने एक दोस्त चालक संतोष कुमार पटना सिटी को साथ लेकर बिलासपुर से मंगलवार की सुबह 4 बजे भोर में पिकअप वाहन लेकर पटना के लिये निकला था लेकिन रास्ते में वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और दोनों चालक पकड़े गये। पिकअप वाहन बिहार के भोजपुर जिला का है।

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 123 पैकेट गांजा व दो मोबाइल बरामद हुआ। प्रत्येक पैकेट में दो किलो 140 ग्राम कुल वजन 2.63 क्विंटल गांजा बरामद किया गया । जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 26 लाख रुपये है।

पुलिस को मिली इस सफलता में थाना प्रभारी कौशलेंद्र कुमार, सअनि भगवान प्रसाद गौड़, सअनि देवनारायण महतो व सशस्त्र बल की सराहनीय भूमिका रही।

कामडारा पुलिस ने गिरफ्तार दोनों चालकों जयकांत कुमार ( 21) ग्राम हकीमगंज थाना चौक जिला पटना व संतोष कुमार (22) ग्राम केमासिगो थानान व जिला पटना को बुधवार की शाम गुमला जेल भेज दिया।

Share This Article