दुमका में शादी के 24 दिन बाद ही युवती ने लगा ली फांसी, हत्या का शक

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: जरमुंडी थाना क्षेत्र के पेटसार गांव में शादी (Wedding) के महज 24 दिन के बाद 19 वर्षीय दीपिका कुमारी ने शनिवार की दोपहर पंखे में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। देवघर जिले के सांरवा की रहने वाली दीपिका की शादी 24 दिन पूर्व पेटसार गांव के अभिषेक राय के साथ हुई थी।

साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

मौत की जानकारी मिलने पर मायके आए। पति अभिषेक ने बताया कि 20 अप्रैल 2022 को उसकी शादी दीपिका से हुई थी। वो पिछले कुछ दिन से परेशान थी पूछने पर नही बताती थी।

शनिवार की दोपहर में घर के अंदर पंखे में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं मृतका की मां अनूपा देवी का कहना है कि बेटी की हत्या करने के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया है।

सोमवार दोपहर तक दोनों पक्ष की ओर से कार्रवाई के लिए थाना को कोई आवेदन नहीं दिया गया था।

Share This Article