देवघर में हुए सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: सत्संग भिरखीबाद मुख्य मार्ग पर रविवार दोपहर सड़क दुर्घटना में अपाची बाइक (जेएच 10 सीएच 4779) पर सवार 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल (Injured) हो गया।

बताया गया है कि आंध्र प्रदेश से बैजनाथ धाम आ रहे चार पहिया वाहन ने अपाची सवार को रौंद दिया और सड़क पर घसीटते हुए कुछ दूर ले गया।

सूचना पर पहुंची देवीपुर पुलिस ने घायल को सदर अस्पताल देवघर भेजा। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है।

Share This Article