जामताड़ा में बस का टायर फटने से हुआ हादसा, 30 घायल, छह रेफर

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जामताड़ा: जामताड़ा में शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में 30 लोग घायल हो गए। छह लोगों की स्थिति गंभीर है। इन्हें चिकित्सकों ने धनबाद रेफर कर दिया है।

बताया गया है कि गोविंदपुर साहिबगंज हाईवे पर जामताड़ा मार्ग में अजय नदी के समीप मोनिका नाम की एक बस का टायर फट गया। इससे बस पलट गई।

इस दौरान रास्ते से होकर गुजर रही मालवाहक अनियंत्रित हो गई। वह सीधे बस से जाकर टकरा गई। हादसे में 30 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को जामताड़ा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले की जांच शुरू कर दी गई है

घटना के संबंध में बस सवार महिला बेबी कुमारी ने बताया कि बस कुंडहित से जामताड़ा आ रही थी। अजय नदी के समीप बस का टायर फट गया।

इससे बस पलट गई। इसी दौरान एक मालवाहक वैन ने आकर बस को टक्कर मार दी। इससे ज्यादा लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस तथा स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

दुर्घटना इतनी भीषण रही कि मालवाहक का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। बस का शीशा टूट गया है।

दुर्घटना के बाद पर्याप्त संसाधन नहीं रहने के कारण घायल लोग काफी देर तक सड़क पर पड़े रहे। इसकी सूचना जामताड़ा पुलिस को दी गई।

इसके बाद जामताड़ा थाना प्रभारी अब्दुल रहमान दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Share This Article