रांची के पार्षदों ने नगर आयुक्त को लिखा पत्र, निगम परिषद की बैठक बुलाने की मांग

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची नगर निगम के अंतर्गत आने वाले कई पार्षदों ने गुरुवार को नगर आयुक्त मुकेश कुमार को पत्र लिखा है। पत्र लिखकर पार्षदों ने कचरा उठाने वाले कंपनी सीडीसी पर अनियमितता का आरोप लगाया है।

नगर निगम के 13 वार्ड पार्षदों ने मिलकर नगर आयुक्त को पत्र लिखा है। नगर आयुक्त को पत्र लिखने वाले पार्षदों में अरुण कुमार झा, ओमप्रकाश, अर्जुन, विनोद कुमार सिंह, सविता कुजुर उर्मिला यादव, एस सिंह, अनिल कुमार यादव आदि शामिल हैं।

 शहरवासियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है

नगर आयुक्त को लिखे पत्र में पार्षदों ने कहा है कि सीडीसी कंपनी जो रांची शहर में कचरा उठाने का कार्य कर रही है, उसके द्वारा लगातार हड़ताल और शहर की सफाई व्यवस्था अनियमित की जा रही है। इससे शहरवासियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

पार्षदों ने पत्र के माध्यम से नगर आयुक्त से मांग की कि शहर में व्याप्त समस्याओं को लेकर 48 घंटे के अंदर निगम परिषद की बैठक बुलायी जाये।

इस संबंध में पार्षद अरुण झा ने कहा कि नियमानुसार निगम परिषद की बैठक कराने के लिए 20 प्रतिशत पार्षदों की रजामंदी चाहिए। हमारे साथ उससे ज्यादा पार्षद हैं तो नगर आयुक्त को निगम परिषद की बैठक करनी चाहिए।

Share This Article