देवघर पुलिस ने घर से भागे युवक-युवती को पकड़ा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: युवती को अगवा करने के आरोप में नगर थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार सत्यजीत कुमार सिंह बिहार के मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के भुना गांव का रहने वाला है। उसपर नगर थाना क्षेत्र की एक युवती को अगवा करने का आरोप है।

इन दोनों को पुलिस को नगर थाना के एसआइ संजीत कुमार ने ग्वालियर से बरामद किया है। यहां से भागने के बाद वे वहीं रह रहे थे।

पुलिस को उनके बारे में गुप्त सूचना मिली थी इसी आधार पर दोनों को पकड़ा गया। जानकारी हो कि घटना को लेकर नगर थाने में युवती के स्वजन के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।

इधर, मामला दर्ज करने के बाद से पुलिस लगातार युवक के बारे में छानबीन कर रही थी। पुलिस ने बताया कि इसको लेकर लगातार छापेमारी भी की जा रही थी।

युवती को मेडिकल जांच के बाद उसका न्यायालय में बयान भी दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Share This Article