गुमला में घाघरा-नेतरहाट रोड पर दो बाइक में सीधी भिड़ंत, एक की मौत, तीन घायल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: घाघरा-नेतरहाट मुख्य पथ स्थित इटकिरी गांव के समीप बुधवार को दो बादकों में सीधी भिड़त हो गई।

इसमें सामुएल पन्ना नामक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग विनीता पन्ना (20), रेखा कुमारी(22) और सुरेंद्र उरांव गंभीर रूप से घायल हो गये। इन्हें बेहतर इलाज के लिए गुमला रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार सामुएल पन्ना, विनीता पन्ना व रेखा तीनों ग्राम माइल मेहमानी कर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान इटकिरी गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक से टक्कर हो गई।

इस दुर्घटना में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गयेँ। गंभीर रूप से घायल सामुएल पन्ना को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा ले जाने के क्रम में एम्बुलेंस में ही उसकी मौत हो गई। शेष घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद गुमला रेफर कर दिया गया।

Share This Article